हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। नागपंचमी के दिन नागों की भी पूजा होती है। ज्यादातर लोग सांप को देखते ही सतर्क हो जाते हैं। बहुत से लोग सांपों से डरते भी हैं। लेकिन, यहां ये जानना भी जरूरी है कि सांप भी इंसान से उतना ही डरते हैं, जितना लोग उनसे घबराते हैं। इंसानों के साथ ही सांप भी कुछ चीजों से डरते हैं। कुछ ऐसी गंध होती है। जिसे सूंघते ही सांप भी थरथर कांपने लगते हैं और फौरन अपने बिल की ओर भागने लगते हैं। लिहाजा अगर घर में सांप घुस आए तो उसे मारने के बजाय कुछ ऐसे उपाय करना चाहिए। जिससे सांप भाग जाए।
कहा जाता है कि वैसे तो सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन उसे अगर खतरा महसूस हुआ तो फिर अपनी आत्म रक्षा के लिए जहर का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में सांप खतरनाक साबित हो सकता है। आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी गंध आते ही सांप भी फौरन भागने लगता है। ये सभी चीजें आपकी किचन में मौजूद हो सकती हैं।
सांप को अकेले में छोड़ दें
मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के प्राणीशास्त्र विभाग (Zoology Department) के विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में सिर्फ 20 फीसदी ही जहरीले सांप पाए जाते हैं। सांपों से सामना करने से बचना चाहिए। कभी भी ऐसे जगह पर नहीं जाना चाहिए, जहां सांप निकलते हों। सांप हर समय लोगों को काटने के मूड में नहीं होते हैं। जब इनको लगता है कि इन पर आक्रमण होने वाला है तभी यह अपनी जान बचाने के लिए आक्रमण करते हैं। डॉ. अनिल ने आगे बताया कि घर में सांप घुस आए तो उसे अकेला छोड़ देना चाहिए। वह धीरे-धीरे चला जाएगा। अगर लगता है कि सांप ऐसी जगह पर चला गया है। जिससे फिर खतरा आपको हो सकता है तो सांप पकड़ने वालों से संपर्क कर सकते हैं।
इन चीजों से डरते हैं सांप
सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है। एक रिसर्च के मुताबिक सांप अपनी सुनने की क्षमता के जरिए ही खाने की तलाश करते हैं। शिकारियों से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में अगर अचानक उनके आसपास तेज शोर होने लगे तो वे सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगते हैं। इतना ही नहीं तेज शोर से उनके कानों को नुकसान भी पहुंचता है। वहीं सांप को तेज गंध से बहुत ज्यादा डर लगता है।
इसके अलावा अगर सांप घर में घुस आए तो फिनाइल, विनेगर या मिट्टी के तेल, लहसुन, नींबू, दालचीनी और पुदानी का छिड़काव करें। इससे सांप दूर भागते हैं। वहीं सांप तापमान में बदलाव से भी बहुत डरते हैं। धुएं से भी सांप कोसों दूर रहते हैं। घर में अगर सांप घुस गया तो धुआं करके उसे बाहर भगाया जा सकता है।