सोशल मीडिया पर इन दिनों “venomman20” नाम के अकाउंट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच डर और उत्सुकता दोनों बढ़ा दी है। इस वीडियो में एक शख्स बेहद छोटे से कंटेनर में बंद एक जहरीले सांप को बाहर निकालते हुए नजर आता है। जैसे ही कंटेनर खोला जाता है, सांप की हलचल देखकर माहौल और भी डरावना हो जाता है। यह पूरा सीन इतना रोमांचक और खतरनाक है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कोई इसे साहस बता रहा है तो कोई इसे बेहद जोखिम भरा स्टंट मान रहा है। बिना किसी सुरक्षा उपाय के इस तरह जहरीले सांप को संभालना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल होकर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
छोटे डिब्बे में बंद था “मौत का मास्टर”
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटा सा कंटेनर रखा है, जिसमें एक जहरीला सांप बंद है। जैसे ही शख्स उसे खोलता है, सांप बाहर आने की कोशिश करता है। यह पूरा सीन बेहद जोखिम भरा और रोमांचक लगता है।
बताया जा रहा है बूमस्लैंग जैसा खतरनाक सांप
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये सांप बूमस्लैंग (Boomslang) जिसे अफ्रीका का बेहद जहरीला पेड़ पर रहने वाला सांप माना जाता है। यह देखने में भले ही मासूम और खूबसूरत लगता हो, लेकिन इसका जहर बेहद जानलेवा होता है।
इसका जहर शरीर में ब्लड क्लॉटिंग को रोक देता है, जिससे अंदरूनी और बाहरी ब्लीडिंग शुरू हो सकती है।
जानकारों का कहना है कि बूमस्लैंग का बहुत कम जहर भी इंसान के लिए घातक साबित हो सकता है। यहां तक कि इसका छोटा-सा डोज भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे जहरीले सांपों के साथ बिना ट्रेनिंग के इस तरह का व्यवहार बेहद खतरनाक है। एक छोटी सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है।