अक्सर जब हम सांपों के बारे में सोचते है तो हमें ये लगता है कि सांप केवल जमीन पर रेंगते हैं। लेकिन कुछ सांप ऐसे भी होते हैं जो पानी में रहने के लिए खुद को पूरी तरह ढाल चुके हैं। ये प्रजातियां नदियों, दलदलों और पानी से भरे जंगलों में आराम से रहती हैं और बेहतरीन तैराक मानी जाती हैं। पानी में रहने वाले इन सांपों की पूंछ चपटी होती है, जिससे उन्हें तैरने में मदद मिलती है। ये लंबे समय तक अपनी सांस रोक सकते हैं। इन्हीं खास खूबियों के कारण ये सांप गहरे और बहते पानी में भी आसानी से जिंदा रह पाते हैं।
