Jasmin Jaffar News: बिग बॉस मलयालम की पूर्व प्रतियोगी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैस्मीन जफर केरल के त्रिशूर स्थित प्रसिद्ध गुरुवयूर श्री कृष्ण मंदिर के पवित्र तालाब में पैर धोने का इंस्टाग्राम वीडियो शेयर करने के बाद विवादों में घिर गई हैं। उन्हें इस पवित्र स्थान पर अपने पैर धोते हुए देखा गया था, जिसके बाद मंदिर की परंपराओं के विरुद्ध जाने के लिए कड़ी आलोचना हुई। इंस्टा रील सामने आने के बाद मंदिर के तालाब में अब शुद्धिकरण अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने छह दिनों का शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू किया है।
