Get App

सोनम बेवफा नहीं कातिल भी है! राज के लिए राजा की हत्या, कैसे हनीमून के नाम पर रचा खूनी खेल

Raja Murder Case: शुरुआत एक सुनहरे हनीमून से हुई, लेकिन कहानी खत्म हुई खून, साजिश और विश्वासघात के साथ। प्यार के नाम पर जो रिश्ता शुरू हुआ था, वो कब एक खूनी खेल में बदल गया, किसी को पता भी नहीं चला। क्या सोनम ने अपने ही पति को धोखे से मौत की नींद सुला दिया? और अगर हां, तो क्यों? चलिए आपको आज इस पूरे मामले में कब-कब क्या और कैसे हुआ ये बताते हैं...

Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 6:10 PM
सोनम बेवफा नहीं कातिल भी है! राज के लिए राजा की हत्या, कैसे हनीमून के नाम पर रचा खूनी खेल
Raja Murder Case: सोनम बेवफा नहीं कातिल भी है...! राज के लिए राजा की हत्या

इंदौर की गलियों में 11 मई की रात जहां ढोल-ढमाके के साथ एक नए जोड़े की शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं सिर्फ 12 दिन बाद मेघालय के घने जंगलों में एक लाश गहरी खाई में पड़ी मिली। वो लाश किसी और की नहीं, बल्कि उसी दूल्हे राजा रघुवंशी की थी, जिसने हाल ही में अपनी पत्नी सोनम संग सात फेरे लिए थे। शुरुआत एक सुनहरे हनीमून से हुई, लेकिन कहानी खत्म हुई खून, साजिश और विश्वासघात के साथ। प्यार के नाम पर जो रिश्ता शुरू हुआ था, वो कब एक खूनी खेल में बदल गया, किसी को पता भी नहीं चला।

अब सवाल ये है—क्या ये महज एक दुर्घटना थी या फिर पहले से रची गई खौफनाक प्लानिंग? क्या सोनम ने अपने ही पति को धोखे से मौत की नींद सुला दिया? और अगर हां, तो क्यों? चलिए आपको आज इस पूरे मामले में कब-कब क्या और कैसे हुआ ये बताते हैं..

शुरुआत करते हैं टाइम लाइन से...

राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय के लिए निकले। हनीमून पर जाने के तीन दिन बाद 23 मई को उनके लापता होने की खबर मिली। शिलांग होमस्टे में, जहां यह कपल ठहरा हुआ था, CCTV में वे दोनों काले जैकेट पहने हुए और सफेद सूटकेस लिए हुए दिखाई दिए। वीडियो में राजा की पत्नी की पहनी हुई सफेद शर्ट बाद में राजा के शव के पास से बरामद की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें