दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट सिर्फ रोमांच और साहस की कहानियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अंदर छिपे कई रहस्यों के लिए भी जानी जाती है। इन्हीं रहस्यों में एक नाम है 'ग्रीन बूट्स', जिसने करीब तीन दशकों से पर्वतारोहियों की जिज्ञासा को जिंदा रखा है। बर्फीली ऊंचाइयों के बीच मौजूद ये रहस्यमयी शव समय के साथ एवरेस्ट की एक अनकही पहचान बन गया। हजारों पर्वतारोही इसके पास से गुजर चुके हैं, लेकिन इसकी कहानी हमेशा सवालों के घेरे में रही। अब इस रहस्य से जुड़ी एक नई हलचल शुरू हुई है, जिसने एक बार फिर दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
