Get App

स्टार्टअप फेल होने पर दंपति ने जिंदगी भर की सेविंग्स गंवा दी, 6 साल बाद उसी स्टार्टअप को 209 करोड़ में बेचा

स्टार्टअप के डूबने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन, यह कहानी दिलचस्प है। न्यूयॉर्क के रहने वाले माइक और कैस लाजेरोव स्टार्टअप डूबने से बर्बाद हो गए। लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी। उसी स्टार्टअप को दोबारा खड़ा किया। फिर 209 करोड़ में बेच दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 3:07 PM
स्टार्टअप फेल होने पर दंपति ने जिंदगी भर की सेविंग्स गंवा दी, 6 साल बाद उसी स्टार्टअप को 209 करोड़ में बेचा
न्यूयॉर्क के रहने वाले माइक और कैस लाजेरोव ने इस स्टार्टअप को शुरू किया था, जो साल 2000 में डूब गया।

स्टार्टअप का फेल होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, असफल हो चुके स्टार्टअप में फिर से जान फूंकना और कुछ साल बाद उसे करोड़ रुपये में बेच देना, सामान्य बात नहीं है। हम बात कर रहे हैं गोल्फ डॉट कॉम की। न्यूयॉर्क के रहने वाले माइक और कैस लाजेरोव ने इस स्टार्टअप को शुरू किया था, जो साल 2000 में डूब गया। इसके साथ ही माइक और लाजेरोव की जीवन भर की 21 लाख रुपये (करीब 25,000 डॉलर) की सेविंग्स स्वाहा हो गई। दिलचस्प यह है कि दोनों ने इसी कंपनी को 6 साल बाद करीब 209 करोड़ रुपये (2.4 करोड़ डॉलर) में बेचा।

फंड जुटाने में नाकाम रहने पर कंपनी डूब गई

माइक और लाजेरोव ने शादी के कुछ ही समय बाद अपने गोल्फ स्कोर-ट्रैकिंग स्टार्टअप गोल्फ डॉट कॉम को तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स कंपनी Chipshot को बेच दिया। इस डील में कैश और इक्विटी दोनों शामिल थे। लेकिन, फंड जुटाने की कोशिश नाकाम रहने के बाद चिपशॉट बर्बाद हो गई। उसके साथ ही गोल्फ डॉट कॉम भी दिवालिया हो गई। सीएनबीसी मेक ईट ने इस दिलचस्प कहानी के बारे में बताया है। अब 51 साल के हो चुके माइक ने बताया, "हमने कंपनी बेच दी थी। कंपनी में कई एंप्लॉयीज थे, जिन्हें अब सैलरी नहीं मिलने वाली थी।"

दंपति ने नए फंड जुटाए और स्टार्टअप को वापस खरीदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें