ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक महिला के साथ नया iPhone 18 Pro छिनने की घटना सामने आई है। फोर चोरी होने से करीब तीन दिन पहले ही महिला ने iPhone 18 Pro खरीदा था। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने महिला से नए आईफोन के बारे में पूछताछ करने लगे। बातचीत के दौरान मौका मिलते हैं दोनों महिला के हाथ से फोन छीन कर बाइक से फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद महिला में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। Apple ने हाल ही में iPhone 18 Pro लॉन्च किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना बिसरख थाना क्षेत्र के मूर्ति गोल चक्कर के पास हुई। बताया जा रहा कि शुभी भंडारी ई-रिक्शा से काम पर जा रही थीं। रास्ते में पेमेंट करने के लिए उन्होंने अपना मोबाइल फोन निकाला, तभी पीछे से हेलमेट पहने दो युवक बाइक पर पहुंचे और उनका फोन छीनकर फरार हो गए। भंडारी के अनुसार, दोनों युवकों ने पहले उनसे किसी जगह का पता पूछा और इसी दौरान उनकी नजर हाथ में मौजूद फोन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने फोन के नए मॉडल के बारे में सवाल किया। जैसे ही भंडारी ने फोन नया होने की बात बताई, आरोपियों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और बाइक से मौके से फरार हो गए।
महिला के पति साकेत गुप्ता ने बताया कि ये फोन घटना से महज तीन दिन पहले ही खरीदा गया था। परिवार ने कहा कि आरोपियों ने किसी भी मोबाइल को नहीं छीना, बल्कि पहले फोन को देखकर उसके नए मॉडल की पुष्टि की और फिर उसे निशाना बनाया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह के समय मुख्य सड़कों पर पुलिस की गश्त नजर नहीं आती, जिससे ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों का हौसला बढ़ सकता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।