Tim Cook Top 5 Quotes: आईफोन (iPhone) और मैकबुक (McBook) बनाने वाली एपल (Apple) को टिम कुक (Tim Cook) नई ऊंचाईयों तक लेकर गए और अब वह सीईओ पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) की जगह 24 अगस्त, 2011 से एपल की कमान संभाली थी। वह वर्ष 1998 में टिम कुक वर्ल्डवाइड ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में एपल में शामिल हुए थे। उनकी अगुवाई में एपल दुनिया में $1 ट्रिलियन, $2 ट्रिलियन और $3 ट्रिलियन मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली कंपनी बनी। वित्त वर्ष 2011 में कंपनी की आय लगभग $108 बिलियन यानी $10.8 हजार करोड़ थी, जो वित्त वर्ष 2024 तक बढ़कर $394 बिलियन से अधिक हो गई। टिम कुक ने एपल वॉच, एयरपॉड्स और M-सीरीज चिप्स के लॉन्च की अगुवाई की, साथ ही ऐप स्टोर, एपल म्यूजिक और आईक्लाउड जैसे हाई-मार्जिन सर्विसेज बिजनेस का भी तेजी से विस्तार किया।
1.इतिहास शायद ही कभी किसी एक व्यक्ति के आगे झुकता है, लेकिन जब ऐसा होता है तो उसे याद रखें। वह आप हो सकते हैं, वह आपको होना चाहिए, वह आपको ही होना होगा।
2.जीवन में हमारा काम आपको कुछ ऐसा देना है, जिसकी आपको पहले जानकारी नहीं थी कि आप उसे चाहते हैं। और जब आप उसे पा लेते हैं, तो उसके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। एपल यही करता रहेगा।
3.कुछ लोग इनोवेशन को बदलाव के रूप में देखते हैं, लेकिन हमने इसे कभी इस तरह नहीं देखा। यह चीजों को बेहतर बनाने के बारे में है।
4.जब कंपनियां उलझन में होती हैं तो सोचती हैं कि उनका लक्ष्य सिर्फ रेवेन्यू या शेयर प्राइस है लेकिन उन्हें उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जिसके चलते कंपनियां इन लक्ष्य तक पहुंचती है।
5.किनारे पर बैठकर जिंदगी नहीं जीना चाहिए। दुनिया को आपकी जरूरत मैदान में है।
टिम कुक के बाद अब किसे मिल रही Apple की कमान?
करीब 15 साल बाद एपल को नया सीईओ मिल रहा है। टिम कुक की जगह जॉन टर्नस इसकी कमान संभालेंगे। वह 1 सितंबर से सीईओ बनेंगे, जिसके बाद टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन जाएंगे। अभी जॉन टर्नस हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।