Get App

Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में तहलका मचाने वाले विजय की 10वीं का मार्कशीट देख हो जाएंगे हैरान, मिले थे इतने नंबर

थलपति विजय इन दिनों राजनीति में काफी चर्चा में हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी पढ़ाई से जुड़े पुराने रिकॉर्ड भी वायरल हो रहे हैं।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 06, 2026 पर 5:10 PM
Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में तहलका मचाने वाले विजय की 10वीं का मार्कशीट देख हो जाएंगे हैरान, मिले थे इतने नंबर
इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय की पढ़ाई से जुड़े पुराने रिकॉर्ड वायरल हो रहे हैं

एक्टर और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के नेता थलपति विजय इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में खूब चर्चा में हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं उन्हें अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं हर कोई ये जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा एक्टर पढ़ाई में कैसे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय के 10वीं बोर्ड  का रिजल्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा सबसे ज्यादा सीट हासिल करने वाले TVK चीफ विजय पढ़ाई में नॉर्मल छात्र थे। वहीं विजय को 10वीं बोर्ड परीक्षा में 65 फीसदी अंक हासिल किए थे।

कैसा था विजय का प्रदर्शन

News18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थलपति विजय ने चेन्नई के विरुगंबक्कम स्थित एक मशहूर मैट्रिकुलेशन स्कूल से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। सामने आए रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने 1100 अंकों में से कुल 711 अंक हासिल किए थे। ये जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई मार्कशीट के अनुसार, थलपति विजय ने अपनी मातृभाषा तमिल में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने तमिल विषय में 200 में से 155 अंक हासिल किए थे। वहीं बाकी विषयों में भी उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें