'शुभ विवाह नहीं शव विवाह'... प्रेमिका की लाश से प्रेमी ने रचाई शादी! लड़की को सुहागन की तरह दी गई अंतिम विदाई

UP Viral News: यह हैरान करने वाली लेकिन सच्ची घटना निचलौल इलाके की है, जहां प्रेम, पीड़ा और पागलपन ने एक ऐसी मिसाल बना दी है, जिसे सुनकर हर आंख नम हो जाए और हर दिल कांप उठे। लड़की की मौत के बाद, जब पूरा गांव गम में डूबा था और अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तभी वहां उसका प्रेमी पहुंचा

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
UP Viral News: प्रेमिका की लाश से प्रेमी ने रचाई शादी! लड़की को सुहागन की तरह दी गई अंतिम विदाई

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक युवक ने अपनी मंगेतर की मौत के बाद, उसके निर्जीव शरीर से शादी रचाई, सिर्फ इसलिए कि वो अपना वादा निभा सके – “मैं तुझे दुल्हन बनाकर ही रहूंगा।” यह हैरान करने वाली लेकिन सच्ची घटना निचलौल इलाके की है, जहां प्रेम, पीड़ा और पागलपन ने एक ऐसी मिसाल बना दी है, जिसे सुनकर हर आंख नम हो जाए और हर दिल कांप उठे।

लड़की की मौत के बाद, जब पूरा गांव गम में डूबा था और अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तभी वहां उसका प्रेमी पहुंचा। शव के पास बैठकर उसने एक ऐसा ऐलान किया, जिसे सुनकर सन्नाटा और भी गहरा हो गया – “मैंने वादा किया था कि उसे अपनी दुल्हन बनाऊंगा... और मैं उस वादे से पीछे नहीं हटूंगा।”

लड़की उसके मकान मालिक की बेटी थी। कुछ समय पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ था। पहले घरवाले विरोध में थे, लेकिन फिर दोनों की जिद और लगन के आगे वो भी झुक गए। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इससे पहले ही एक रहस्यमयी मौत ने उस प्रेम कहानी को उजाड़ कर रख दिया।


लड़की ने आत्महत्या की थी – ऐसा पुलिस का कहना है। लेकिन क्यों? इस सवाल का जवाब अब तक अधूरा है।

मृत शरीर की मांग में सिंदूर, और फिर अंतिम विदाई

लड़की की अर्थी के पास, रोते-बिलखते लोगों के बीच एक पुजारी को बुलाया गया। परंपरागत वेद मंत्रों के बीच, कांपते हाथों से उस युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। ये शादी नहीं, एक वादा था – जिसे आंसुओं की गवाही में निभाया गया।

जहां आम शादियों में शहनाइयां बजती हैं, वहां केवल विलाप गूंज रहा था। मंगलगीत नहीं, मातम के स्वर थे। एक गांव वाले ने कहा, “ना बैंड था, ना बाजा... बस एक वादा था, जो टूटे दिल ने निभाया।”

प्रेम की चिता पर पति की विदाई

इस ‘शव-विवाह’ के कुछ घंटों बाद, उसी युवक ने, अब पति बनकर, अपने प्रेम की चिता को अग्नि भी दी। लड़की को "सुहागन" के रूप में अंतिम विदाई मिली और सिंदूर के साथ, एक अधूरा सपना भी राख में बदल गया।

जब उस युवक ने, जो अब उसका पति बन चुका था, उसकी चिता को आग लगाई, तो भीड़ में से कई लोग फफक-फफक कर रो पड़े। उसे एक सुहागन (एक विवाहित महिला) के रूप में श्मशान घाट ले जाया गया था।

SHO अखिलेश वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमे खबर मिली थी कि एक लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Video: 'इतनी गोलियां मारूंगी' UP में महिला ने CNG स्टेशन के कर्मचारी पर तान दी बंदूक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।