Get App

Moradabad: पेचकस से किए 18 वार, हत्या के बाद नहाया और सो गया! प्रेमी ही निकला लड़की का कातिल

Moradabad Murder: पुलिस को शुरू में शक था कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था, क्योंकि उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। हालांकि, पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था और यह भी संकेत मिला कि उसे किसी धारदार हथियार से मारा गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 8:59 PM
Moradabad: पेचकस से किए 18 वार, हत्या के बाद नहाया और सो गया! प्रेमी ही निकला लड़की का कातिल
Moradabad: पेचकस से किए 18 वार, घर जाकर नहाया और सो गया! प्रेमी ही निकला लड़की का कातिल

एक लड़की शनिवार को मवेशियों के लिए चारा लेने घर से निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। रविवार को उत्तर प्रदेश के एक गांव में खेत में खून से लथपथ उसकी लाश मिली, जिस पर नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। इस वारदात को उस शख्स ने अंजाम दिया, जो ये दावा करता था कि वो उस लड़की से प्यार करता है। उसने बड़ी बेरहमी से पेचकस उस पर एक बाद एक वार किए और उसकी जान ले ली।

सायरा जब शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया। उसका शव अगले दिन ही मिला, जब वे उसे मुरादाबाद के कोतवाली मैनाठेर के खेतों में ढूंढने गए।

पुलिस को शुरू में शक था कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था, क्योंकि उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। हालांकि, पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था और यह भी संकेत मिला कि उसे किसी धारदार हथियार से मारा गया था।

जांच के दौरान पुलिस को सायरा के मोबाइल फोन पर पांच मिस्ड कॉल मिले। जिस नंबर से कॉल की गई थी, उसकी जांच की गई, तो पता चला कि वह रफी नाम का एक शख्स है, जो महिला के ही गांव में रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें