Video: 2.5 साल बाद अमेरिका से बिना बताए भारत लौटी बेटी, अचानक सामने आई तो देखिए क्या हुआ

अमेरिका से करीब ढाई साल बाद अचानक घर पहुंची नीयति ने अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज दिया कि खुशी के आंसू छलक पड़े। बेटी को सामने देखकर मां और पिता की भावनाएं साफ नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में परिवार के मिलन का बेहद प्यारा और भावुक पल देखने को मिला

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 4:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नीयति ने इस पूरे खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

लंबे समय बाद जब कोई अपना अचानक सामने आ जाए, तो खुशी के साथ आंखों में आंसू आना भी स्वाभाविक है। ऐसा ही भावुक पल नीयति के परिवार के साथ देखने को मिला। अमेरिका में रहने वाली नीयति करीब ढाई साल बाद अचानक भारत अपने घर पहुंचीं। उन्होंने अपने आने की खबर माता-पिता को नहीं दी थी। घर पहुंचकर उन्होंने पहले मां को सरप्राइज किया और फिर पिता के सामने भी अचानक आकर खड़ी हो गईं। बेटी को इतने लंबे समय बाद सामने देखकर दोनों की आंखों में खुशी साफ दिखाई दी। मां तो बेटी को गले लगाकर रो पड़ीं। इस प्यारे मिलन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

एयरपोर्ट से ही शुरू हुई थी सरप्राइज की तैयारी

नीयति ने अपने इस खास प्लान में अपने भाई को भी शामिल किया था। भारत पहुंचने के बाद वह एयरपोर्ट पर अपने भाई से मिलीं। इसके बाद दोनों ने मिलकर इस सरप्राइज को यादगार बनाने की तैयारी की। नीयति के लिए यह सिर्फ घर लौटना नहीं था, बल्कि लंबे समय बाद अपने परिवार से मिलने का वह पल था, जिसका शायद उनके माता-पिता भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


मां के सामने चुपचाप खड़ी रही बेटी

घर पहुंचने के बाद नीयति ने अपनी मां को तुरंत यह नहीं बताया कि वह सामने खड़ी हैं। वह चुपचाप मां के सामने खड़ी रहीं और इंतजार करती रहीं कि कब उन्हें एहसास होगा कि उनकी बेटी उनके सामने है। कुछ ही पल बाद मां की नजर बेटी पर पड़ी और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। अचानक सामने खड़ी नीयति को देखकर उनकी मां हैरान रह गईं।

बेटी को देखते ही मां की आंखों से निकले आंसू

इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे वीडियो को बेहद भावुक बना दिया। मां और बेटी एक-दूसरे से लिपट गईं। लंबे समय बाद बेटी को सामने देखकर मां अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। यह मिलन उस इंतजार की भावनाओं को दिखा रहा था, जो शायद ढाई साल से दोनों के दिल में जमा थीं।

पिता के लिए भी रखा था खास सरप्राइज

नीयति ने सिर्फ अपनी मां को ही नहीं, बल्कि पिता को भी सरप्राइज देने का प्लान बनाया था। जब उनके पिता काम से वापस घर लौटे, तब उन्हें भी बेटी के अचानक घर आने की जानकारी नहीं थी। घर पहुंचने पर जैसे ही उन्होंने नीयति को देखा, उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय बाद बेटी को सामने देखकर पिता के लिए भी यह पल बेहद खास बन गया।

वीडियो देखकर यूजर्स भी हुए भावुक

नीयति ने इस पूरे खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं। एक यूजर ने इसे बेहद भावुक पल बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि यह दुनिया की सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है। एक अन्य यूजर ने अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि वह भी अपने बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

₹4.3 लाख सैलरी, ₹3.24 करोड़ का लोन और ₹3.6 करोड़ का फ्लैट! अब शख्स को सता रही ये चिंता

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।