Valentine's Day 2026: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे? जानें इसके पीछे का दिलचस्प इतिहास

वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्रेम, अपनापन और दोस्ती का जश्न मनाने के लिए खास माना जाता है। वैलेंटाइन समय के साथ यह दिन पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया। इस दिन के पीछे एक खास इतिहास और महत्व जुड़ा है

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 9:01 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे का इतिहास और महत्व (Photo: canva)

Valentine Day 2026: फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दौरान 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।  वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। ये दिन प्रेम, अपनापन और दोस्ती का जश्न मनाने के लिए खास माना जाता है। समय के साथ यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दुनिया भर में मनाया जाने वाला सांस्कृतिक अवसर बन गया है। रोज डे से लेकर किस डे तक, लोग मैसेज, गिफ्ट और साथ समय बिताकर अपनी भावनाएं बताते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो अपने साथी को ये बताने का खास दिन है वे आपकी जिंदगी में कितने अहम हैं। इस दिन के पीछे एक खास इतिहास और महत्व जुड़ा है। आइए जानते हैं इसके बारे में

वैलेंटाइन समय के साथ यह दिन पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया। आज वैलेंटाइन डे बड़े स्तर पर मनाया जाता है और लोग अपने प्रियजनों को गुलाब, चॉकलेट, ज्वेलरी और अन्य तोहफे देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

वैलेंटाइन डे का इतिहास


वैलेंटाइन डे की जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार लूपरकेलिया से जुड़ी मानी जाती हैं, जो फरवरी के मध्य में मनाया जाता था। बाद में ये परंपरा सेंट वैलेंटाइन की कहानी से भी जुड़ गई। माना जाता है कि सेंट वैलेंटाइन तीसरी सदी के एक रोमन पादरी थे, जिन्होंने सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के आदेश के खिलाफ जाकर गुप्त रूप से युवा जोड़ों की शादी करवाई थी। इस कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया और 14 फरवरी के दिन उन्हें मौत की सजा दी गई। समय के साथ इन परंपराओं का मेल हुआ और 14 फरवरी को प्यार और रोमांस के प्रतीक के रूप में मनाया जाने लगा।

क्या है वैलेंटाइन डे का महत्व

वैलेंटाइन डे का नाम सेंट वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। हर साल 14 फरवरी को यह दिन दुनियाभर में प्यार, अपनापन और साथ के जश्न के रूप में मनाया जाता है। इसकी जड़ें प्राचीन रोमन परंपराओं और शुरुआती ईसाई इतिहास से जुड़ी मानी जाती हैं। समय के साथ यह एक बड़ा सांस्कृतिक अवसर बन गया है, जहां लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह जताते हैं। यह दिन सिर्फ रोमांटिक रिश्तों के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्ती और परिवार जैसे हर तरह के प्यार को सम्मान देने का मौका भी देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।