IIM Ahemdabad देश का प्रीमियम मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ही नहीं है, से अधूरे रिश्ते का गवाह भी है। एक ऐसा रिश्ता, जो दुनिया की नजर में होकर भी नहीं था और जिसका होना सही भी नहीं था। मगर, कुछ संबंध सोच और समझ से परे, भावनाओं के और बौद्धिक स्तर पर आधारित होते हैं। ऐसा ही था देश के महान वैज्ञानिकों में से एक विक्रम साराभाई और कमला चौधरी का रिश्ता है। कमला के भांजे और मनोविश्लेषक सुधीर काकर ने अपनी किताब 'A Book Of Memory: Confessions and Reflections' में दावा किया है कि देश का प्रमुख प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद अपने समय की इन दो दिग्गज हस्तियों के संबंध की नींव था।
