Get App

Viral News: जिस कमाई को परिवार और चोरों से छिपाया, उसे दीमक कर गए चट! राजस्थान के किसान का ₹5 लाख बर्बाद

Rajasthan Viral News: राजस्थान के किसान मंगीलाल मेघवाल ने एक प्लॉट बेचकर मिले ₹5 लाख अपनी पत्नी और बेटों से छिपाकर रखे थे। लेकिन बाद में वे भूल गए कि उन्होंने पैसे कहां दबाए थे। लगभग एक साल बाद पैसे दीमक की वजह से बुरी तरह खराब हालत में मिले। खबरों के मुताबिक, SBI की ब्रांच ने उन नोटों को बदलने से मना कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 11:08 AM
Viral News: जिस कमाई को परिवार और चोरों से छिपाया, उसे दीमक कर गए चट! राजस्थान के किसान का ₹5 लाख बर्बाद
Rajasthan Viral News: राजस्थान के एक किसान की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Rajasthan Viral News: राजस्थान के एक किसान की पांच लाख रुपये उसकी छोटी सी भूल की वजह से बर्बाद हो गया है। बालोतरा जिले के एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि दीमकों ने उसके खेत में चुपके से दबाए गए 5 लाख रुपये बर्बाद कर दिए। पचपदरा के रहने वाले किसान मांगीलाल मेघवाल ने करीब एक साल पहले एक प्लॉट बेचकर 5 लाख रुपये कमाए थे। वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने खेत में एक कमरा बनवाने के लिए करना चाहते थे। हालांकि, इस डर से कि परिवार के सदस्य उनके पैसे चुरा सकते हैं या खर्च कर सकते हैं मांगीलाल ने नोटों को खेत में छिपाने का फैसला किया।

उन्होंने कैश को एक प्लास्टिक बैग में रखा, गड्ढा खोदा और रात में चुपके से उसे दबा दिया। उन्होंने इसके बार में अपने परिवार को नहीं बताया। 'टाइम्स नाउ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मांगीलाल को शराब पीने की आदत है। इस वजह से उन्हें भूलने की बीमारी भी है। कुछ समय बाद, जब उन्हें कमरा बनवाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी, तो उन्हें नोटों की गड्डी याद आई। लेकिन उन्हें वह सही जगह याद नहीं आ रही थी जहां उन्होंने पैसे दबाए थे। उन्होंने कई दिनों तक खेत में तलाशी ली लेकिन पैसे नहीं मिले। उनका खेत लगभग 10 बीघा का है, जिससे तलाशी और भी मुश्किल हो गई।

आखिरकार परिवार को दी जानकारी

आखिरकार मांगीलाल ने अपनी पत्नी और बेटों को छिपे हुए कैश के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने शुरू में उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। लेकिन बाद में वे भी पैसे खोजने में उनके साथ शामिल हो गए। पैसे न मिलने पर उन्होंने हार मान ली। फिर उन्होंने घटना के बारे में किसी और को नहीं बताया। करीब एक साल बाद मानसून आने पर परिवार ने बुवाई के लिए खेत तैयार करना शुरू किया। रात में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से प्लास्टिक बैग जमीन की सतह पर आ गया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण किसी का ध्यान उस पर नहीं गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें