Viral Video: नहीं देखा होगा गुलाब जामुन का ये नया अवतार, विदेशी सेफ का कारनामा देख हर कोई हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा फूड एक्सपेरिमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी शख्स ने गुलाब जामुन और क्रोइसैन्ट को मिलाकर नई डिश बनाई है। इस अलग कॉम्बिनेशन ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 9:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीडियो में विदेशी शख्स क्रोइसैन्ट और गुलाब जामुन को मिलाकर नई डिश बनाते हुए नजर आ रहा है

आज के समय सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग तरह का फूड एक्सपेरिमेंट खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में गुलाब जामुन और क्रोइसैन्ट को मिलाकर नई डिश बनाई गई है। विदेशी शख्स द्वारा किया गया ये एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में विदेशी शख्स ने क्रोइसैन्ट और गुलाब जामुन को मिलाकर नई डिश बनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के साथ शख्स ने मजाक में पूछा कि अगर क्रोइसैन्ट और गुलाब जामुन मिल जाएं तो कैसा होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जो द टूरियर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इसे हाल ही में पोस्ट किया गया और देखते ही देखते इस पर 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए। वीडियो में व्यक्ति गुलाब जामुन को पारंपरिक गोल नहीं बल्कि क्रोइसैन्ट की तरह बनाता है। इसके बाद उसने इसे मीठी चाशनी डाले, जिससे ये और भी आकर्षक लगने लगी। आमतौर पर ऐसे अजीब फूड कॉम्बिनेशन लोगों को पसंद नहीं आते, लेकिन इस अनोखे प्रयोग ने कई लोगों का ध्यान खींचा और वे इसे देखकर उत्सुक भी नजर आए।

 

लोगों ने किया कमेंट

गुलाब जामुन पर किए गए इस अनोखे एक्सपेरिमेंट पर लोगों ने कई तरह से रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “यह तो क्रोइसैन्ट वाला शाही टुकड़ा लग रहा है।” दूसरे यूजर ने कहा, “यह मालपुआ जैसा दिख रहा है, बस इसका शेप क्रोइसैन्ट जैसा है, लेकिन सच में काफी स्वादिष्ट लग रहा है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “इंडियन और फ्रेंच लोग यह देखकर हैरान होंगे… मजाक कर रहा हूं, यह तो काफी अच्छा लग रहा है।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “इसे तो बंगाल की चनार जलेबी कहा जा सकता है।” सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।