ऐसी बीमारी जिसमें एक ही घंटे में आती है 15 से ज्यादा बार उल्टी! इंटरनेट पर वायरल हो रही महिला की कहानी

शारिस के लक्षण 2021 में शुरू हुए थे। पहले तो डॉक्टरों को उनकी बीमारी के बारे में पता ही नहीं था। वो हमेशा बीमार रहती थी जिसकी वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को माइग्रेन रोग के रूप में ट्रीट किया गया जिससे उन्हें राहत नहीं मिली

अपडेटेड Jun 29, 2025 पर 2:46 PM
साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार उल्टी आती है

इंटरनेट पर एक महिला की अजीबोगरीब बीमारी वायरल हो रही है। मैसाचुसेट्स की एक महिला ने अपनी सालों पुरानी एक दुर्लभ बीमारी से लड़ाई के बारे में अपना अनुभव शेयर किया है। महिला ने बताया है कि बीमारी कि वजह से टेंशन होती थी उसी दौरान उसे एक घंटे में 15 बार तक उल्टी होती है जिसके बाद उसे बेहतर महसूस होने लगता है। हालांकि ये यही तक सीमित नहीं रहता यह चक्र अगले हफ्ते फिर से शुरू हो जाता है। दरअसल 29 वर्षीय शारिस जेरोनियन को दुर्लभ साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम (CVS) का पता चला है, जो आबादी के 2% लोगों को प्रभावित करता है। महिलाओं, युवा वयस्कों और माइग्रेन के हिस्ट्री वाले लोगों में यह बीमारी आम है।

'जॉब चली गई, सुसाइड करने को होता था मन'

साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। इससे पीड़ित शारिस ने बताया कि बार-बार उल्टी होने के कारण उनके वजन काफी कम हो गया, उन्हें इस दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ा और सबसे बड़ी मुश्किल तब हुई जब इसकी वजह से उनकी जॉब चली गई। उनके मन में सुसाइड करने के ख्याल आते थे जो दुर्भाग्य से उनके और अधिक उल्टी करने का कारण बनते थे। उन्होंने आगे बताया, 'मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं अब इस तरह जीना नहीं चाहती। यह किस तरह का जीवन है?'


डॉक्टरों को नहीं समझ आया रोग, शुरू में किया माइग्रेन का इलाज

शारिस के लक्षण 2021 में शुरू हुए थे। पहले तो डॉक्टरों को उनकी बीमारी के बारे में पता ही नहीं था। वो हमेशा बीमार रहती थी जिसकी वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को माइग्रेन रोग के रूप में ट्रीट किया गया जिससे उन्हें राहत नहीं मिली। शारिस को सही इलाज पाने के लिए करीब दो साल तक कई टेस्ट्स से गुजरना पड़ा जिसमें कई ब्लड टेस्ट, एंडोस्कोपी और गैस्ट्रिक एम्प्टीइंग स्टडी और कई बार इमरजेंसी रूम जाना पड़ा। हालांकि, 2023 में उन्हें साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम (CVS) का पता चला।

CVS के लक्षण और लगातार उल्टी आने की ये रही वजह

CVS के लक्षणों में लंबे समय से चली आ रही आंत-मस्तिष्क से जुड़ी हुई समस्या, सामान्य बुखार के  बाद बार-बार उल्टी आना शामिल हैं। पेट में तकलीफ, दस्त, सिरदर्द, लाइट के प्रति सेंसिटिविटी और चक्कर आना अन्य लक्षण हैं। ये सभी लक्षण उल्टी के दौरान दिखाई दे सकते हैं। साथ ही मासिक धर्म, मोशन सिकनेस, अत्यधिक परिश्रम, अधिक भोजन, साइनस की समस्याएं, तनाव या उत्साह और विशिष्ट खाद्य पदार्थ और पेय जैसे शराब, कॉफी, चॉकलेट और पनीर सभी CVS एपिसोड यानी बार-बार उल्टी आने का कारण बनने के लिए जाने जाते हैं।

शारिस ने Today.com को बताया, 'इन एपिसोड के कारण मुझे कई बार चिंता और यहां तक कि आत्महत्या के विचार भी आते थे, लेकिन यह एक मुश्किल स्थिति थी क्योंकि चिंता और आत्महत्या के विचार भी एपिसोड का कारण बन रहे थे।'

साइक्लिक वोमिटिंग सिंड्रोम का इलाज

CVS के उपचार का मुख्य आधार लक्षणों को पहचानते हुए और उल्टी के एपिसोड का कारण बनने वाली स्थितियों से बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना है। इसमें बेंजोडायजेपाइन थेरेपी लिया जाता है जिससे टेंशन के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही माइग्रेन की दवाएं, और औषधीय मारिजुआना, भी लिया जाता है जो तनाव और मतली को कम कर सकता है।

अपने अनुभव से मिली सीख पर बना दी फिल्म

शारिस को अभी भी हर हफ्ते उल्टी के एपिसोड होते हैं, लेकिन अब वे कम गंभीर होते हैं और चार या पांच दिनों के बजाय एक या दो दिन तक ही चलते हैं। शारिस ने अपनी कठिनाइयों को दूसरों के लिए प्रेरणा में बदल दिया और 'नथिंग सॉलिड' नामक एक डार्क कॉमेडी फिल्म लिखी और निर्देशित की, जिसे वह एक 'vom-com'के रूप में प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म बनाने और इसके बारे में खुलकर बात करने से मदद मिली है क्योंकि मुझे लगता है कि जब मैं खुलकर बात नहीं कर रही थी तो मुझे बहुत अधिक दुख हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।