Credit Cards

Heatwave Alert: आसमान से बरस रही आग...48 के पार पहुंचा पारा, देश के इन इलाकों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि देश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के गंगानगर में दर्ज किया गया, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी की लहर (हीट वेव) से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है

अपडेटेड Jun 11, 2025 पर 11:19 PM
Story continues below Advertisement
Heatwave Alert:भारत की सबसे गर्म जगह है राजस्थान का ये शहर

Heatwave Alert:  जून का महीना चल रहा है और देश में भयंकर गर्मी भी पड़ रही है। भीषण गर्मी का आलम ये है कि लोगों का ना दिन में चैन है ना रात में सुकून। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में तापमान 45 पार पहुंच गया है। पूरा उत्तर भारत इस समय भयंकर गर्मी के चपेट में है। वहीं राजस्थान में तापमान 48 के पास पहुंच गया है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है। इस भीषण गर्मी के तेवर फिलहाल कम होने वाले नहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिन तक प्रचंड गर्मी और लू का कहर जारी रहने वाला है। इतना ही नहीं आगामी दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ने वाला है।

देश में गंगानगर रहा सबसे गर्म

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि देश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के गंगानगर में दर्ज किया गया, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी की लहर (हीट वेव) से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।


अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों में तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद तीन दिनों तक धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान फिर से स्थिर रहेगा। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

14 जून के बाद आएगा बदलाव

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रही। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में लू से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद तीन दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। देश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।