Get App

IMD Rain Alert: भीषण गर्मी से आज मिलेगी राहत! देश के इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: मौसम के लिहाज से अगले 3 से 4 दिन काफी अहम हैं। आईएमडी ने उत्तर भारत के साथ देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत दिए हैं। खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 6:45 AM
IMD Rain Alert: भीषण गर्मी से आज मिलेगी राहत! देश के इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी
IMD Weather Report: देश में सोमवार यानी 9 जून को मौसम कैसा रहेगा, जानें ताजा अपडेट

IMD Rain Alert:  देश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी से लोग परेशान है तो वहीं दक्षिण भारत में मानसून आने की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है। उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आईएमडी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर तेज आंधी के साथ धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इस दौरान तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं 9 जून के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकते है। आइए जानते हैं कैसा होगा देश भर में कल का मौसम

दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहा है, जिससे तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। उमस भरी गर्मी ने भी हालात को और मुश्किल बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। सोमवार और मंगलवार को धूल भरी आंधी आने की संभावना है और तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें