IMD Heavy Rain Alert: मुंबई में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को चेतावनी दी है कि इस दौरान भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से मुंबई में मानसून धीमा पड़ा हुआ था, लेकिन अब फिर से बादल सक्रिय हो चुके हैं। इसकी वजह ओलिगो चक्रवाती गतिविधियाँ और कमजोर दक्षिण-पश्चिमी मानसून हवाएं हैं, जो इस क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं।