IMD Heavy Rain Alert: अगले हफ्ते बदल जाएगा मौसम, देश के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले सात दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने बताया कि 10 जून से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों तक हीटवेव चलेगी

अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 8:06 PM
IMD Rain Alert: अगले हफ्ते फिर से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

IMD Heavy Rain Alert:  राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सात दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज़ हवाओं और गरज के साथ बौछारों की चेतावनी जारी की है।

उत्तर भारत में होगी बारिश

  • 11 से 14 जून: उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चल सकती हैं और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  • 13 और 14 जून: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में तेज़ हवाओं का अनुमान है।
  • 12 से 14 जून: उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 8 से 11 जून: पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जून के बीच तेज़ धूल भरी हवाएँ चलने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत का ऐसा रहेगा हाल

  • 11 से 14 जून: अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
  • 10 से 13 जून: नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएँ चलने के साथ तेज़ बारिश का अनुमान है।


दक्षिण और पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के दक्षिण और पश्चिमी राज्यों के लिए 10 से 14 जून के बीच भारी से बहुत भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। प्रभावित इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • 10 से 14 जून: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • 11 से 14 जून: तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज़ बारिश का अनुमान है।
  • 12 से 14 जून: कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 13 और 14 जून: लक्षद्वीप में तेज़ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • 12 जून: आंतरिक कर्नाटक में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।