Rain Alert: एक्टिव हुआ प्री-मानसून...अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट

Weather forecast Monsoon: चक्रवाती सिस्टम का असर 20 मई से 23 मई तक देखने को मिलेगा, जिससे कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कर्नाटक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड May 19, 2025 पर 9:37 PM
Story continues below Advertisement
भारत में मानसून की शुरुआत से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है।

Weather forecast Monsoon: भारत में मानसून की शुरुआत से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 मई को देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वोत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मौसम का यह बदला मिजाज देखने को मिलेगा। IMD ने जानकारी दी है कि 20 मई से अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी साइकोलन सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

इस मौसमी बदलाव का असर खासतौर पर कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर में यह चक्रवाती सिस्टम बन रहा है, जिसकी वजह से इन राज्यों में आने वाले दिनों में भारी और व्यापक बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सरकारी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मई के आसपास अरब सागर में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ सकता है। IMD ने बताया कि इस समय दक्षिण गुजरात से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। इसकी वजह से अरब सागर का मौसम फिलहाल अस्थिर बना हुआ है।

इस चक्रवाती सिस्टम का असर 20 मई से 23 मई तक देखने को मिलेगा, जिससे कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कर्नाटक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मई तक यहां आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 20 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

एक्टिव हुआ प्री-मानसून 

मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात में भी 23 मई तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही इस बार मानसून के 15 जून से पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। केरल में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। यहां IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है क्योंकि 24 मई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते भारी बारिश, तेज़ हवाएं और आंधी आने की आशंका है। हालांकि, IMD का यह भी कहना है कि अरब सागर में बन रहे इस मौसम सिस्टम का असर देश के उत्तरी हिस्सों पर नहीं पड़ेगा।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 19, 2025 9:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।