Weather forecast Monsoon: भारत में मानसून की शुरुआत से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 मई को देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वोत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मौसम का यह बदला मिजाज देखने को मिलेगा। IMD ने जानकारी दी है कि 20 मई से अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी साइकोलन सर्कुलेशन बनने की संभावना है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।
