Credit Cards

Heavy Rain Alert: अगले दो दिनों तक इन इलाकों में पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, जानें कब होगी बारिश

Heavy Rain Alert: मानसून की बात करें तो भारत में मानसून की समय से पहले एंट्री हो चुकी है। लेकिन मानसून के उत्तर भारत में आने में अभी समय है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 24-25 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो 24 जून तक दिल्ली के लोगों भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 8:18 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Heatwave: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

Heavy Rain Alert : राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाके इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। मंगलवार को दिल्ली का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अब अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने 12 जून के बाद दिल्ली में बारिश के होने की संभावना जताई है।

राजस्थान में रेड अलर्ट 

देश भर में बढ़ते तापमान पर, IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि, 'पिछले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश की कमी रही है, साथ ही अन्य अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियाँ भी हैं- जैसे कि उत्तर-पश्चिम भारत में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन का बनना और इसके कारण इस क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। वर्तमान में, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। हमने इन अत्यधिक तापमानों के कारण राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।'


अगले दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक, 'पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, जबकि पंजाब और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में न केवल दिन में तेज गर्मी पड़ रही है, बल्कि रात में भी असामान्य रूप से उच्च तापमान है, जिसे हम 'गर्म रात की स्थिति' के रूप में वर्गीकृत करते हैं। इसके अतिरिक्त, हमने जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए तीन दिन की चेतावनी जारी की है।'

जानें कब होगी भारी बारिश

वहीं मानसून की बात करें तो भारत में मानसून की समय से पहले एंट्री हो चुकी है। लेकिन मानसून के उत्तर भारत में आने में अभी समय है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 24-25 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो 24 जून तक दिल्ली के लोगों भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी है कि, 12 जून के बाद दिल्ली में मौसम थोड़ा करवट लेगा और इस दौरान राजधानी में आंधी और हल्की बारिश देखा जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।