Weather Update: कुछ राज्यों में आंधी-बारिश और बर्फबारी, तो कहीं लू का कहर, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही हवाओं के चलते कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो रही है, जबकि कुछ इलाकों में भीषण गर्मी जारी है। IMD ने 12 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 2:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Update: राज्य में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव जारी है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही हवाओं के चलते देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक ओर कुछ दिन पहले तक कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर जारी था, वहीं अब बादल, बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

हालांकि, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति की सिस्सू झील जम गई है। मौसम के इस बदलाव से कहीं राहत तो कहीं मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित 12 राज्यों में गुरुवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी

बारिश से जहां कुछ राज्यों को राहत मिलेगी, वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में भी मौसम का असर देखने को मिला है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति की सिस्सू झील पूरी तरह जम गई है।

कहां मिलेगी राहत, कहां रहेगा कहर?

6 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। वहीं, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, राजस्थान और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अगले सात दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है।

IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रभावित राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है:

घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।

यदि संभव हो, तो यात्रा करने से बचें।

सुरक्षित स्थान पर शरण लें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

ठोस (कंक्रीट) की दीवारों से न टिकें और न ही फर्श पर लेटें।

बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें।

बिजली कड़कने के दौरान तालाब, नदी या नहर से तुरंत बाहर निकलें।

राज्यों का मौसम अपडेट

राजस्थान: आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। कोटा संभाग के कुछ जिलों में देर रात आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में आंधी चलने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश: कई जिलों में ओलावृष्टि का खतरा

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव जारी है। खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर और जबलपुर संभाग में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना

प्रदेश के 26 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

छत्तीसगढ़: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोण्डागांव में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।

पंजाब: तापमान में बढ़ोतरी जारी

राज्य में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बठिंडा में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा: भिवानी सबसे गर्म, 37.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान

हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। भिवानी राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य में सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी से गिरा तापमान

प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में हल्की बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Jaguar crashes in Jamnagar: गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, एक पायलट की मौत, कई टुकड़ों में मिला विमान का मलबा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।