Weather Updates: दिल्ली-NCR में बरसेंगे आग के गोले, दक्षिण भारत में बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर में भीषण गर्मी पड़ रही है और दक्षिण और पूर्व में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। आज (6 अप्रैल 2025) पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

अपडेटेड Apr 06, 2025 पर 8:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। अभी से ही लोगों को दिन के समय झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है. अगले 5 दिनों तक दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके उलट चेन्नई और केरल जैसे राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के कांडला में शनिवार को देश में सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने 9 अप्रैल तक राज्य और पड़ोसी राजस्थान के कुछ स्थानों पर इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी


पश्चिमी और मध्य भारत के कई शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। यह सामान्य से काफी अधिक है। खासतौर से गुजरात और राजस्थान में तापमान बहुत ज्यादा है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री से ल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 0.7 डिग्री अधिक था। आईएमडी ने रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने और तेज और गर्म हवा चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बारिश

वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। तामिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में 9 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।

इंडिगो की फ्लाइट में बच्चे के गले से सोने की चेन चोरी, मां ने क्रू मेंबर पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।