देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। ऐसे ही बिहार के 23 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं बेगलुरु में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिससे गर्मी का प्रकोप और तेज होगा।
बिहार के 23 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं सारण, जमुई, बांका, पटना, भोजपुर और वैशाली जिला के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में आज (18 अप्रैल 2025) आसमान साफ रहेगा, लेकिन लू की स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। हवा में नमी कम रहेगी। जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कल (19 अप्रैल) कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 अप्रैल को हवाओं की रफ्तार में कमी आ सकती है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा। मौसम विभाग की मानें, तो इस हफ्ते हीटवेव नहीं चलेगी।
हरियाणा और पंजाब में तापमान 40 के पार
हरियाणा और पंजाब में आज लू की स्थिति बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। हिसार, रोहतक, और अमृतसर जैसे क्षेत्रों में गर्म और शुष्क मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बेंगलुरु में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई रिहाइशी इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अप्रैल तक शहर में बादल छाए रहंगे। हाल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।