Get App

दुनिया का सबसे जहरीला सांप कहां पाया जाता है और कौन से हैं सबसे खतरनाक सांप? जानिए सांपो से जुड़ी कई बड़ी बातें

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा जहरीले सांप पाए जाते हैं, लेकिन वहां सांप काटने से मौतें कम होती हैं क्योंकि स्वास्थ्य सुविधा और जागरूकता बेहतर है। जबकि भारत में जहरीले सांप कम हैं, पर सांप काटने की मौतें सबसे ज्यादा होती हैं।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 8:08 PM
दुनिया का सबसे जहरीला सांप कहां पाया जाता है और कौन से हैं सबसे खतरनाक सांप? जानिए सांपो से जुड़ी कई बड़ी बातें

सांपों का संसार हमेशा से इंसानों के लिए रहस्यमय और खतरनाक रहा है। आज दुनिया में तीन हजार से अधिक सांप की प्रजातियां हैं, जिनमें करीब 600 जहरीले सांप शामिल हैं, जो अपनी जहर से जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे अधिक जहरीले सांप पाए जाते हैं, जिसमें 100 से ज्यादा जमीन पर रहने वाली और लगभग 30 समुद्री जहरीले सांप शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक सांपों में इनलैंड ताइपन सबसे आगे है, जिसे ‘सबसे जहरीला सांप’ माना जाता है। इसके जहर की ताकत इतनी ज्यादा होती है कि एक बार काट लेने पर यह कई बड़े जानवरों और इंसानों को मार सकता है। बावजूद इसके, यह सांप आमतौर पर इंसानों से दूर, सूखे और दूर-दराज इलाकों में पाया जाता है, जिससे इसके काटने के मामले बहुत कम होते हैं।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया का ईस्टर्न ब्राउन स्नेक सबसे ज्यादा जानलेवा है क्योंकि यह इंसानी बस्तियों के नजदीक पाया जाता है और इसके काटने के कारण वहां सबसे अधिक मौत होती हैं। इसके अलावा, टाइगर स्नेक, कोस्टल टाइपन और समुद्री सांप वहां के अन्य खतरनाक जहरीले सांपों में शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें