Calendar: क्या कभी अपने आईफोन के कैलेंडर में 1582 का साल चेक किया है? अगर नहीं, तो करके देखिए। साल 1582 के अक्टूबर के महीने में आपको एक अजीब चीज दिखेगी। कैलेंडर 4 अक्टूबर से सीधे 15 अक्टूबर पर चला जाता है। बीच के 10 दिन गायब है। क्या किसी मिस्टेक से ये दिन हट गए या फिर ये कोई सीक्रेट कोड है? नहीं, ये दिन सच में कभी थे ही नहीं। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या है असली वजह।