Video: चलती ट्रेन के नीचे आ गई थी महिला...फिर फरिश्ता बन आई RPF अधिकारी, ऐसे बचाई जान

महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर RPF की अधिकारी सोनल इंगले ने 55 साल की महिला की जान बचा ली। महिला चलती ट्रेन से उतरते समय ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी थी। तभी सोनल इंगले ने तुरंत उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खास बात ये हैं कि इससे सात दिन पहले भी उन्होंने एक यात्री की जान बचाई थी

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ये घटना 17 अक्टूबर को अकोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई

सोशल मीडिया पर आपने कई सारे रिल्स और वीडियो वायरल होते हुए देखा होगा। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एक महिला अधिकारी ने सतर्कता दिखाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन का है, जहां पर RPF की महिला अधिकारी ने सतर्कता दिखाते हुए 55 वर्षीय महिला की जान बचाई। महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी, तभी वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। उसी समय वहां पर मौजूद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सोनल इंगले ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं इस हादसे से सात दिन पहले भी सोनल इंगले ने एक महिला यात्री की जान बचाई थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा घटना

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुआ हादसा

ये घटना 17 अक्टूबर को अकोला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। उस समय नागपुर से अहमदाबाद जा रही प्रेरणा एक्सप्रेस (22138) स्टेशन से रवाना हो रही थी। संगीता भारत खत्री नाम की महिला अपने एक बुजुर्ग रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने और विदा करने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और महिला के साथ हादसा होते-होते बचा। जैन मंदिर जाने वाले लोगों की भीड़ के बीच संगीता खत्री चलती ट्रेन से उतरने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं।


तुरंत मदद के लिए दौड़ी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

ट्रेन से उतरते समय संगीता खत्री का बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगीं। पास में ड्यूटी कर रहीं RPF की असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सोनल इंगले ने उन्हें गिरते देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़ीं। उन्होंने संगीता को पकड़कर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया और उनकी जान बचा ली। इस घटना में संगीता को केवल मामूली खरोंचें आईं और एक बड़ा हादसा टल गया। महिला की जान बचने के बाद संगीता खत्री और उनके परिवार ने सोनल इंगले की बहादुरी के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने इस मदद के लिए रेलवे प्रशासन का भी धन्यवाद किया।

 

इससे एक हफ्ते पहले बचाई थी जान

अकोला रेलवे स्टेशन पर सोनल इंगले ने पहली बार किसी यात्री की जान नहीं बचाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी सोनल इंगले ने अकोला रेलवे स्टेशन पर अपनी सूझबूझ से एक बुजुर्ग यात्री की जान बचाई थी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर अहमदाबाद से चेन्नई जा रही नवजीवन एक्सप्रेस (12655) में चढ़ने के दौरान दिव्यांग बुजुर्ग यात्री का संतुलन बिगड़ गया था और वह गिरने लगे थे। तभी सोनल इंगले ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें संभाल लिया और एक बड़े हादसे को होने से रोक दिया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।