World Environment Day 2025: हर साल 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इतिहास और महत्व समेत सबकुछ

World Environment Day 2025: 'वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे' पर्यावरण के लिए मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इसका नेतृत्व यूनाइडेट नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) करता है। यह दिवस 1973 से हर साल मनाया जाता है। यह अभियान अलग-अलग आयोजन और पहल के माध्यम से 150 से अधिक देशों को जोड़ता है। पहले विश्व पर्यावरण दिवस का विषय "केवल एक पृथ्वी" था

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1973 में हुई थी

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल की तरफ इस बार भी कल यानी 5 जून को मनाया जाएगा। इस बार इसका वैश्विक मेजबान कोरिया गणराज्य है। यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) के नेतृत्व में इस साल का अभियान प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने पर केंद्रित है। इसके खिलाफ दुनियाभर के देशों, संगठनों और व्यक्तियों से धरती की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि अगर अभी भी नहीं संभले तो आगे हालात और बिगड़ सकते हैं। इस साल की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को हराना (Beat Plastic Pollution)" है।

आधिकारिक अभियान वेबसाइट कहती है, "प्लास्टिक प्रदूषण ग्रह के हर कोने में व्याप्त है। यहां तक कि माइक्रोप्लास्टिक के रूप में हमारे शरीर में भी है। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 (World Environment Day 2025) प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करता है।" UNEP की आधिकारिक साइट के अनुसार, "कोरिया गणराज्य विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की मेज़बानी करेगा, जिसका ध्यान वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर होगा।"

महत्व और इतिहास


'वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे' पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला यह संयुक्त राष्ट्र दिवस दुनिया भर के लाखों लोगों को हमारे पृथ्वी की सुरक्षा और पुनर्स्थापना के लिए एक साझा मिशन में साथ लाता है। यह दिवस सरकारों, व्यवसायों, समुदायों और व्यक्तियों को स्थायी परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बनाता है।

1973 से यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) के नेतृत्व में वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया जा रहा है। आज की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए 150 से अधिक देशों में विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वैश्विक अभियान चलाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित सम्मेलन के दौरान की गई थी। पहली बार इसे 1973 में "केवल एक पृथ्वी" थीम के साथ मनाया गया था। तब से यह 150 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ सार्वजनिक पहुंच के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है।

यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है। सरकारें, संगठन, समुदाय और व्यक्ति जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, प्रदूषण और जैव विविधता हानि जैसे महत्वपूर्ण पारिस्थितिक मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक साथ आते हैं।

ये भी पढ़ें- Bilawal Bhutto Video: बिलावल भुट्टो की इंटरनेशनल बेइज्जती! भारतीय मुसलमानों पर अमेरिकी पत्रकार ने दिखाया आईना, वीडियो हुआ वायरल

यह दिन एक स्वस्थ और ग्रीन वर्ल्ड की दिशा में प्रयासों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यावरण का अर्थ केवल पेड़ पौधों से नहीं है। बल्कि इसमें मौजूद हवा, पानी, मिट्टी, जानवर, पक्षी और इंसानों सहित वो सब कुछ आता है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Jun 04, 2025 5:26 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।