साल 2025 का अंत दुनिया के लिए डर और चिंता से भरा साबित हो रहा है। अलग–अलग देशों में एक के बाद एक आई प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है। कहीं भूकंप ने धरती हिला दी, कहीं ज्वालामुखी फट पड़ा, तो कहीं भीषण तूफानों और बाढ़ ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इन घटनाओं से न सिर्फ भारी नुकसान हुआ है, बल्कि भविष्य को लेकर भी लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2025 को लेकर पहले की गई भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं।
