Snakes: बरसात के मौसम में सांपों का दिखना काफी आम हो जाता है। भारी बारिश उनके नेचुरल ठिकानों को पानी से भर देती है, जिससे वे सूखी जगह की तलाश में अपने बिल से बाहर निकलते है। यही वजह है कि वे अक्सर इंसानी बस्तियों के करीब आ जाते है, जिससे लोगों के साथ उनके सामना होने की संभावना बढ़ जाती है। भारतीय कीट नियंत्रण कंपनी के दीपक शर्मा ने बरसात के दिनों में दिखने वाले सांपों के बारे में बताया हैं। उन्होंने ऐसे 7 सांप बताए जो बरसात के दिनों में देखने को मिलते है। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से है वो सांप।
