Zombie drug’s viral video: क्या मीरा-भायंदर तक पहुंच गया ‘जॉम्बी ड्रग’? वायरल क्लिप ने बढ़ाई टेंशन, पुलिस अलर्ट

Zombie drug’s viral video: मीरा-भायंदर क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क किनारे काफी देर तक बिना हिले-डुले खड़ा नजर आ रहा है। उसकी यह असामान्य स्थिति लोगों का ध्यान खींच रही है और वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zombie drug’s viral video: वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

मुंबई के पास स्थित मीरा-भायंदर इलाके में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को काफी परेशान और चिंतित कर दिया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक युवक और एक युवती सड़क पर असामान्य और हैरान करने वाली हालत में दिखाई दे रहे हैं। उनके व्यवहार को देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए। इन वीडियो को देखने के बाद कई लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मामला किसी खतरनाक नशे, जिसे ‘जॉम्बी ड्रग्स’ कहा जाता है, से जुड़ा हो सकता है।

हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने लोगों के मन में डर जरूर पैदा कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग सतर्क रहने की बात कर रहे हैं।

सड़क पर अजीब हरकतें करता दिखा युवक


वायरल क्लिप में एक युवक रात के समय बीच सड़क पर अर्धनग्न हालत में दिखाई देता है। वो लंबे समय तक एक ही जगह खड़ा रहता है और अपने शरीर पर नियंत्रण खोता नजर आता है। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, उसकी हरकतें बेहद असामान्य थीं, मानो वह किसी नशे के गहरे असर में हो।

युवती का वीडियो भी आया सामने

इसी बीच एक युवती का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खड़ी होकर अजीब व्यवहार करती दिख रही है। दोनों वीडियो ने लोगों के मन में डर और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर यह मामला कितना गंभीर है।

रेव पार्टी और ड्रग ओवरडोज का शक

न्यूज 18 मराठी के अनुसार, गोरेगांव में एक कॉन्सर्ट की आड़ में रेव पार्टी आयोजित होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में ड्रग्स के ओवरडोज से दो छात्रों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

क्या होते हैं ‘ज़ॉम्बी ड्रग्स’?

जॉम्बी ड्रग्स के नाम से पहचानी जाने वाली खतरनाक दवाएं व्यक्ति के दिमाग और शरीर पर गहरा असर डालती हैं। इनके सेवन से इंसान का शरीर सुन्न पड़ सकता है, वह नियंत्रण खो देता है और उसकी हरकतें असामान्य हो जाती हैं। इसी वजह से इसे ‘ज़ॉम्बी’ जैसा व्यवहार कहा जाता है।

पुलिस हुई अलर्ट, जांच शुरू

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक और युवती की पहचान के साथ यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने किस तरह के नशे का सेवन किया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा डर

इन वायरल वीडियोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शहर में ‘ज़ॉम्बी ड्रग्स’ के फैलने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।