दुनिया में कभी-कभी ऐसी चीजें सामने आ जाती हैं, जो दिमाग को हैरत में डाल देती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में नामीबिया में हुआ। यहां हीरों के खनन के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जब इस क्षेत्र का पानी हटाया गया, तो खुदाई करने वालों को लकड़ी का एक ढांचा मिला। इसके बाद पुरातत्व विभाग को खबर दी गई। पुरातत्वविदों जब गहराई से जां की तो इस ढांचे के जहाज होने का खुलासा हुआ। इसके बाद से स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है कि पानी का जहाज आखिर रेगिस्तान में कैसे पहुंचा ?
