रेडिकल नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन हिंसक प्रदर्शन के अलावा बांग्लादेश इस समय एक और गंभीर समस्या से भी जूझ रहा है। देश में कंडोम और दूसरे गर्भनिरोधक साधनों की कमी बढ़ती जा रही है। यह समस्या पिछले कुछ वर्षों से लगातार बनी हुई है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फंड की कमी और कर्मचारियों की कमी के कारण अगले साल की शुरुआत में बांग्लादेश को कम से कम एक महीने तक कंडोम की डिलीवरी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में इसकी कमी से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
