जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से एक बार फिर से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। उनकी कई डरावनी बातें अब तक सच साबित हुई हैं। इस बार भी अगर उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई तो बड़ी तबाही आ सकती है। जापानी बाबा वेंगा के नाम से मशहूर महिला रियो तात्सुकी ने जुलाई 2025 में महासुनामी आने की भविष्यवाणी की है। यह भविष्यवाणी धरती पर भयानक जल प्रलय आने की है। यह अब तक की सबसे खतरनाक आपदा में से एक होगी। बता दें कि रियो तात्सुकी की पिछली कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। लिहाजा उनकी इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जा रहा है।
सुनामी आने की भविष्यवाणी बाबा बेंगा ने इसी साल जनवरी में की थी। वेंगा ने कहा था कि ताइवान, जापान, हांगकांग और इंडोनेशिया में भयानक सुनामी आने वाली है। उस वक्त उनकी बातों पर किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। म्यांमार में भूकंप आने के बाद बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सुर्खियों में आ गईं हैं।
जुलाई 2025 में आएगी महासुनामी
मांगा आर्टिस्ट और भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी ने कहा है कि जुलाई 2025 में जापान और उसके आसपास के देशों में एक बड़ी आपदा आ सकती है। यह एक बड़ी सुनामी होगी। जिससे जापान और उसके करीब के देश प्रभावित होंगे। रियो के मुताबिक जुलाई 2025 में आने वाली सुनामी साल 2011 में आई सुनामी से भी तीन गुना बड़ी हो सकती है। ऐसे में अगर ये भविष्यवाणी सच साबित होती है तो कई लोगों की जान जा सकती है। इसके साथ ही यह पानी की प्रलय कई गांव-शहर तबाह कर सकती है। यह सुनामी जापान के अलावा फिलिपींस, इंडोनेशिया, ताइवान जैसे देशों में भी तबाही मचा सकती है।
क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक?
वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई सुनामी आने के ठोस सबूत नहीं सामने आए हैं। लेकिन वे मानते हैं कि जापान "प्रशांत रिंग ऑफ फायर" नामक खतरनाक क्षेत्र में आता है। जहां भूकंप और सुनामी आम बातें हैं। एक खास जगह नानकाई ट्रफ (Nankai Trough) है, जहाँ भविष्य में बड़ा भूकंप आ सकता है। जिससे 30 मीटर ऊँची सुनामी आ सकती है। यह बात तात्सुकी की भविष्यवाणी से मेल खाती है।
रयो तात्सुकी पहले मंगा कॉमिक्स बनाती थी। लेकिन अब वे अपने सपनों में आई भविष्यवाणियों के लिए जाने जाती हैं। 1980 के दशक से उन्हें अजीब-अजीब सपने आने लगे। जिनमें उन्होंने दुनिया में आने वाली आपदाओं को देखा। उन्होंने अपने सपनों को एक डायरी में लिखना शुरू किया और 1999 में "The Future I Saw" नाम की मंगा कॉमिक भी पब्लिश की है।
बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां सच साबित हुईं
साल 1991 में उन्होंने मशहूर सिंगर फ्रेडी मर्करी को लेकर सपना देखा। कुछ ही महीनों बाद उनकी मौत हो गई। साल 1995 में उन्होंने जापान के कोबे शहर में एक बड़े भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जो सच निकली। इसी तरह साल 2011 में, उन्होंने मार्च में एक बड़ी आपदा का सपना देखा था। जो टोहोकू भूकंप और सुनामी के रूप में सामने आई।
सुनामी समुद्र में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट या भूस्खलन के कारण पैदा होने वाली विशाल लहरें होती हैं। ये लहरें तटीय क्षेत्रों में तीव्रता से पहुंचकर विनाशकारी प्रभाव डाल सकती हैं। सुनामी के कारण जनहानि और संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता है।