Get App

Balochistan Attacks: कौन हैं हवा बलोच और आसिफा मेंगल...जिनके हमलों से हिली पाकिस्तानी सेना? BLA ने किया बड़ा दावा

Balochistan Attacks: बीते दिनों पाकिस्तान में हुए इन हमलों में करीब 80 लोगों की मौत हुई है, जिनमें कम से कम 17 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। इसके जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की। सरफराज बुगती के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने करीब 40 घंटे तक चले ऑपरेशन में अब तक 140 से ज्यादा विद्रोहियों को मारने का दावा किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 3:37 PM
Balochistan Attacks: कौन हैं हवा बलोच और आसिफा मेंगल...जिनके हमलों से हिली पाकिस्तानी सेना? BLA ने किया बड़ा दावा
पाकिस्तान सेना पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों का कहर टूट पड़ा है।

पाकिस्तान सेना पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों का कहर टूट पड़ा है। बीते दिनों BLA के विद्रोहियों ने एक के बाद एक 12 शहरों पर हमला बोला। इन हमलों में 80 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जिससे पाकिस्तानी सरकार और सेना दोनों बुरी तरह से हिली हुई हैं। वहीं अब बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने अपने दो हमलावरों की तस्वीरें भी जारी की हैं। खास बात यह है कि दोनों हमलावर महिलाएं थीं। इनमें से एक की पहचान 24 साल की आसिफा मेंगल के रूप में हुई है तो दूसरी की पहचान हवा बलोच के रूप में हुई है।

हमलों से हिला पाकिस्तान

बीते दिनों पाकिस्तान में हुए इन हमलों में करीब 80 लोगों की मौत हुई है, जिनमें कम से कम 17 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। इसके जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की। सरफराज बुगती के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने करीब 40 घंटे तक चले ऑपरेशन में अब तक 140 से ज्यादा विद्रोहियों को मारने का दावा किया है।

दो महिला हमलावर शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें