Get App

Bangladesh: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को आया बुलावा, क्या प्रधानमंत्री लेंगे हिस्सा?

Tariq Rahman Swearing Ceremony: समारोह में पीएम मोदी के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। वैसे भारतीय नेतृत्व ऐसे किसी भी मंच को साझा करने से बचता रहा है जहां पाकिस्तान मौजूद हो। अब देखना ये होगा कि क्या पीएम इस समारोह में हिस्सा लेते हैं या नहीं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 9:06 AM
Bangladesh: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को आया बुलावा, क्या प्रधानमंत्री लेंगे हिस्सा?
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी का ढाका जाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है

Tarique Rahman Swearing: बांग्लादेश में हुए ऐतिहासिक चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें 17 फरवरी को होने वाले नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है। चुनावी जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढाका आने का औपचारिक न्योता भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार देर रात भारतीय पक्ष को यह निमंत्रण मिला। हालांकि, कूटनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या पीएम मोदी इस समारोह में शामिल होंगे या भारत अपनी ओर से किसी वरिष्ठ प्रतिनिधि को भेजेगा।

मुंबई में मैक्रों के साथ पीएम मोदी की मीटिंग पहले से है शेड्यूल

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी का ढाका जाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। इसकी मुख्य वजह उनका पहले से तय कार्यक्रम है। 17 फरवरी को ही पीएम मोदी मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं। मैक्रों एक AI समिट में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भारत सरकार अपनी ओर से उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री एस. जयशंकर को ढाका भेज सकती है।

कूटनीतिक 'पेच' और प्रोटोकॉल की चुनौती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें