Get App

बांग्लादेश में एक और हिंदू पर भीड़ ने किया हमला, कट्टरपंथियों ने खोकोन चंद्र दास को किया आग के हवाले

Hindus attacked in Bangladesh: बांग्लादेश में खोकोन चंद्र दास नाम के एक और हिंदू व्यक्ति पर 31 दिसंबर की रात को एक हिंसक ग्रुप ने हमला किया। 50 साल का यह आदमी हमले में घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसक भीड़ ने उसे आग लगा दी गई। यह घटना 31 दिसंबर को पड़ोसी देश के शरियतपुर जिले में हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 5:33 PM
बांग्लादेश में एक और हिंदू पर भीड़ ने किया हमला, कट्टरपंथियों ने खोकोन चंद्र दास को किया आग के हवाले
Hindus attacked in Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू खोकेन दास पर 31 दिसंबर की देर रात हमला किया गया

Hindus attacked in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कट्टरपंथियों ने पड़ोसी देश में एक और हिंदू व्यक्ति पर हमला किया है। बांग्लादेश में खोकोन चंद्र दास नाम के एक और हिंदू व्यक्ति पर 31 दिसंबर की रात को एक हिंसक ग्रुप ने हमला किया। 50 साल का यह आदमी हमले में घायल हो गया। NDTV के मुताबिक, हिंसक भीड़ ने पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। यह घटना 31 दिसंबर को पड़ोसी देश के शरियतपुर जिले में हुई।

पीड़ित एक कारोबारी थे। दास अपने घर जा रहा था, तभी भीड़ ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। फिर उसे बुरी तरह से पीटा और आग लगा दी। यह बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर चौथा हमला है। 24 दिसंबर को 29 साल के एक और हिंदू युवक अमृत मंडल को कथित तौर पर बांग्लादेश के कलिमोहर यूनियन के हुसैनडांगा इलाके में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।

इससे पहले 18 दिसंबर को 25 साल के एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को मैमनसिंह के भालुका उपजिला में उसकी फैक्ट्री में एक मुस्लिम सहकर्मी द्वारा झूठे ईशनिंदा के आरोपों पर भीड़ ने बेरहमी से मार डाला था। भीड़ ने दास को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को सरेआम एक पेड़ से लटकाकर आग लगा दी।

बांग्लादेश में यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है, जिससे दुनिया भर के लोगों और कई मानवाधिकार संगठनों में गुस्सा है। पिछले हफ्ते भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों हिंदू, ईसाई और बौद्ध के खिलाफ लगातार दुश्मनी पर गहरी चिंता जताई। भारत ने कहा कि वह अपने पड़ोसी देश में हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें