Get App

Bangladesh unrest: 'हमने बांग्लादेश को दो बार आजाद कराया'; खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने अपने पहले संबोधन में क्या कहा?

Bangladesh unrest: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान गुरुवार (25 दिसंबर) को ढाका पहुंच गए। वह 17 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन से स्वेदश लौटे हैं। रहमान ने गुरुवार को राजधानी ढाका में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान लाखों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 6:22 PM
Bangladesh unrest: 'हमने बांग्लादेश को दो बार आजाद कराया'; खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने अपने पहले संबोधन में क्या कहा?
Bangladesh unrest: तारीक रहमान ने कहा कि BNP देश में शांति, अनुशासन और राजनीतिक स्थिरता लाने के लिए अथक प्रयास करेगी

Bangladesh unrest: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान ने गुरुवार (25 दिसंबर) को कहा कि बांग्लादेश को दो बार आजाद कराया गया। पहली बार 1971 में और फिर जुलाई 2024 के विद्रोह के जरिए बांग्लादेश को आजाद कराया गया। उन्होंने लगभग 17 साल के निर्वासन के बाद देश लौटने पर समर्थकों को संबोधित करते हुए यह बात कही। तारिक रहमान ने 1971 के मुक्ति संग्राम को श्रद्धांजलि दी। साथ ही जुलाई 2024 में लोगों के विद्रोह के लिए आभार व्यक्त किया। रहमान गुरुवार (25 दिसंबर) को ढाका पहुंचे। वह 17 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन से स्वेदश लौटे हैं।

तारिक रहमान ने कहा, "हमने 1971 में बांग्लादेश को आजाद कराया। फिर हमने 2024 में इसे फिर से आजाद कराया।" इस संबोधन पर भीड़ ने ज़ोरदार तालियां बजाई। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने एक समावेशी बांग्लादेश बनाने का आह्वान किया। इसमें सभी समुदायों और जातीय समूहों की भागीदारी का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एकता और समान प्रतिनिधित्व पार्टी के भविष्य के राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए केंद्रीय होंगे।

अपने भाषण के दौरान तारिक रहमान ने BNP नेता उस्मान हादी को याद किया, जिनकी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उनको श्रद्धांजलि देते हुए तारिक रहमान ने कहा कि उस्मान हादी ने एक लोकतांत्रिक बांग्लादेश का सपना देखा था। उन्होंने वादा किया कि BNP उस सपने को पूरा करने के लिए काम करेगी।

तारिक रहमान ने कहा, "उन्होंने लोकतंत्र में विश्वास करते हुए अपनी जान दे दी।" रहमान ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मानदंडों और संस्थानों को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। अमेरिकी नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर का ज़िक्र करते हुए तारिक रहमान ने समर्थकों से कहा कि उनके पास भी एक बेहतर बांग्लादेश बनाने की योजना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें