Barack Obama: 'एलियंस सच में हैं...', बराक ओबामा का बड़ा खुलासा; एरिया 51 के राज पर कही बड़ी बात

Barack Obama-Aliens: जब ओबामा से उड़नतश्तरियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'वे असली हैं।' हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कभी किसी एलियन को नहीं देखा है

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
ओबामा ने माना कि सरकार के पास ऐसे फुटेज और दस्तावेज मौजूद हैं जिनमें यूएफओ जैसी वस्तुओं को देखा गया है

Barack Obama On Aliens: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्रह्मांड में दूसरे ग्रहों पर जीवन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पत्रकार ब्रायन टायलर कोहेन को दिए एक इंटरव्यू में ओबामा ने स्वीकार किया कि एलियंस और UFO का अस्तित्व 'सच' है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने उन बेहद चर्चित साजिशों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जाता है कि अमेरिकी सरकार ने एलियंस को छुपाकर रखा है।

'वे असली हैं, पर मैंने उन्हें देखा नहीं'

जब ओबामा से सीधे तौर पर गैर-इंसानी समझ और उड़नतश्तरियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'वे असली हैं।' हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कभी किसी एलियन को नहीं देखा है। ओबामा ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि अगर कोई बहुत बड़ी साजिश न हो, तो कम से कम अमेरिकी राष्ट्रपति से ऐसी कोई बात छिपाई नहीं जा सकती।


एरिया 51 के साथ सीक्रेट बेस के दावों को नकारा

दशकों से यह चर्चा रही है कि अमेरिका ने नेवादा के 'एरिया 51' (Area 51) में एलियंस के विमान और उनके अवशेषों को छुपा रखा है। ओबामा ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा, 'उन्हें एरिया 51 में नहीं रखा जा रहा है। वहां कोई अंडरग्राउंड सुविधा नहीं है जहां एलियंस हों।' उन्होंने उन थ्योरीज को भी खारिज किया जो 1947 के रोसवेल हादसे से जुड़ी रही है।

पेंटागन द्वारा जारी वीडियो के अनसुलझे रहस्य

हाल के वर्षों में यूएफओ को लेकर दिलचस्पी काफी बढ़ी है। अमेरिकी नौसेना द्वारा जारी किए गए कुछ वीडियो में ऐसी उड़ने वाली वस्तुएं देखी गई थीं, जिनकी रफ्तार और तकनीक इंसानी समझ से परे थी। ओबामा ने भी माना कि सरकार के पास ऐसे फुटेज और दस्तावेज मौजूद हैं जिनमें ऐसी वस्तुओं को देखा गया है जिनका स्पष्टीकरण हमारे पास नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।