कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जिन्होंने जस्टिन ट्रूडो के पद से हटने के बाद पदभार संभाला है, उन्होंने देश में 28 अप्रैल को जल्द चुनाव कराने का ऐलान कर दिया। कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी का मुकाबला मुख्य विपक्षी दल - कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी से होगा। प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके देश को लिबरल पार्टी के मुकाबले ज्यादा मजबूत जनादेश वाली सरकार मिले, समय से पहले चुनाव कराने की घोषणा की।
