Get App

अमेरिका ने किया हमला, तो कनाडा तालिबान स्टाइल में देगा जवाब! 100 साल में पहली बार सेना ने तैयार किया ऐसा मॉडल

कनाडा के दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया, यह करीब 100 साल में पहली बार है, जब कनाडाई सशस्त्र बलों ने अमेरिका के हमले का ऐसा मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल कोई वास्तविक युद्ध योजना नहीं है, बल्कि एक थ्योरी वाली स्टडी है, जिससे यह समझा जा सके कि अगर ऐसा कभी हुआ तो हालात कैसे हो सकते हैं और प्रतिक्रिया कैसी होगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 6:49 PM
अमेरिका ने किया हमला, तो कनाडा तालिबान स्टाइल में देगा जवाब! 100 साल में पहली बार सेना ने तैयार किया ऐसा मॉडल
अमेरिका ने किया हमला, तो कनाडा तालिबान स्टाइल में देगा जवाब! (PHOTO- AI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को अपने साथ मिलाने और उसे US का 51वां राज्य बनाने का अपना इराजा बार बार दोहराते आए हैं। इसी के मद्देनजर एक बड़ी खबर सामने आई है कि कनाडा की सेना ने एक काल्पनिक अमेरिकी हमले का मॉडल तैयार किया है और यह भी बताया है कि सैनिक और नागरिक दोनों मिलकर कैसे जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। इस स्टडी में उन तरीकों के बारे में बताया गया है कि अगर अमेरिका कनाडा पर सैन्य हमला करता है, तो उससे किस तरह निपटा जाएगा। बड़ी बात ये है कि कनाडा और अमेरिका दोनों नाटो (NATO) के सदस्य हैं और एयर डिफेंस पार्टनर भी हैं।

The Globe and Mail ने दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया, यह करीब 100 साल में पहली बार है, जब कनाडाई सशस्त्र बलों ने अमेरिका के हमले का ऐसा मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल कोई वास्तविक युद्ध योजना नहीं है, बल्कि एक थ्योरी वाली स्टडी है, जिससे यह समझा जा सके कि अगर ऐसा कभी हुआ तो हालात कैसे हो सकते हैं और प्रतिक्रिया कैसी होगी।

सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के कनाडा पर हमला किया जाना बेहद असंभव है। फिर भी, बदलते वैश्विक हालात और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों के कारण इस तरह के आकलन किए जा रहे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि कनाडा ग्रीनलैंड में यूरोपीय देशों के सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए सीमित संख्या में सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। यह कदम डेनमार्क के समर्थन में उठाया जा सकता है, क्योंकि ग्रीनलैंड उसी का हिस्सा है। राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की बात कर चुके हैं और विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी भी दे चुके हैं। उन्होंने कई बार कनाडा को अमेरिका का “51वां राज्य” कहने जैसी टिप्पणियां भी की हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें