Hormuz Crisis: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' से तेल की सप्लाई ठप हो गई है और वैश्विक तेल बाजार में $100 प्रति बैरल से ऊपर की अस्थिरता है। जहां दुनिया के कई देश सप्लाई चेन टूटने से सहमे हुए हैं, वहीं चीन इस संकट में काफी हद तक शांत नजर आ रहा है। इसका कारण कोई चमत्कार नहीं, बल्कि पिछले 20 सालों से बीजिंग द्वारा की गई एक सोची-समझी और बहुस्तरीय तैयारी है।
