बच्चे 100-200 ही अच्छे! चाइनीज अरबपति 100 बच्चों का बाप! अमेरिका में जन्मे 20 बच्चों को सौंपना चाहता है अपना गेंमिंग बिजनेस

रिपोर्ट्स के अनुसार Xu Bo अमेरिका में सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा करवा रहे हैं, ताकि चीन के सख्त जन्म नियमों से बचा जा सके और बच्चों को अमेरिकी नागरिकता मिल सके। कई दशकों तक चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी यानी ज्यादातर परिवारों को सिर्फ एक ही बच्चा पैदा करने इजाजत थी। ताकि बढ़ती आबादी को कंट्रोल में रखा जा सके

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 7:46 PM
Story continues below Advertisement
Xu Bo चीन की बड़ी मोबाइल गेमिंग कंपनी Guangzhou Duoyi Network के संस्थापक हैं

चीन के एक अरबपति गेमिंग कंपनी मालिक Xu Bo इन दिनों अपनी अनोखी सोच की वजह से चर्चा में हैं। उनकी चाहत Telegram के फाउंडर Pavel Durov जैसी ही है- यानी इतने बच्चे पैदा करना कि आगे चलकर एक पूरी “उत्तराधिकारियों की सेना” तैयार हो जाए। Xu Bo चीन की बड़ी मोबाइल गेमिंग कंपनी Guangzhou Duoyi Network के संस्थापक हैं और उन्होंने करीब 1.1 अरब डॉलर की संपत्ति बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी यह विरासत चीन में नहीं, बल्कि अमेरिका में जन्मे बच्चों को सौंपना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार Xu Bo अमेरिका में सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा करवा रहे हैं, ताकि चीन के सख्त जन्म नियमों से बचा जा सके और बच्चों को अमेरिकी नागरिकता मिल सके। कई दशकों तक चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी यानी ज्यादातर परिवारों को सिर्फ एक ही बच्चा पैदा करने इजाजत थी। ताकि बढ़ती आबादी को कंट्रोल में रखा जा सके। हालांकि, चीन में सरकार ने अब तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी है।

भले ही सरकार ने अपने नियम में बदलाव कर दिया हो, लेकिन Xu Bo तो इस नियम से भी कई गुना बच्चे पैदा करना चाहते हैं। उनका लक्ष्य कम से कम 20 अमेरिकी-जन्मे बच्चे पैदा करना है, जो आगे चलकर उनकी गेमिंग कंपनी और दौलत को संभालें। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उनके पहले से ही दर्जनों बच्चे अमेरिका में पैदा हो चुके हैं।


Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक Xu Bo के 100 से ज्यादा बच्चे अमेरिका में सरोगेसी के जरिए पैदा हुए हैं, जबकि उनकी कंपनी Duoyi Network ने इस आंकड़े से इनकार करते हुए कहा है कि अमेरिका में जन्मे बच्चों की संख्या सिर्फ 12 है।

वहीं, Xu Bo की एक एक्स गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है कि दुनिया भर में उनके बच्चों की संख्या 300 तक हो सकती है। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जुड़े अकाउंट्स के मुताबिक, Xu Bo “50 हाई-क्वालिटी बेटे” चाहते हैं और उनका मानना है कि “ज्यादा बच्चे होने से जिंदगी की सारी समस्याएं हल हो जाती हैं।”

Xu Bo इस तरह की सोच रखने वाले अकेले अरबपति नहीं हैं। Telegram के फाउंडर Pavel Durov, जिनकी कुल संपत्ति करीब 14.2 अरब डॉलर है, हाल ही में सामने आए कि उनके दुनिया के 12 देशों में 100 से ज्यादा बच्चे हैं, जिनमें से कई स्पर्म डोनेशन के जरिए जन्मे हैं। Durov का कहना है कि वे अपने सभी बच्चों को बराबर अधिकार देंगे, ताकि उनकी मौत के बाद बच्चे आपस में न लड़ें।

इसी तरह Tesla और SpaceX के मालिक Elon Musk भी दुनिया में घटती जन्म दर को लेकर खुलकर बोलते रहे हैं। अब तक उनके कम से कम 14 बच्चे तीन अलग-अलग महिलाओं से हो चुके हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो कुछ अरबपति आजकल सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि अपनी एक पूरी “डायनेस्टी” यानी वंश परंपरा तैयार करने में भी जुटे हुए हैं।

Baba Vanga: 'वर्ल्ड वॉर-3, एलियंस का धरती पर आगमन और AI का कब्जा...', बाबा वेंगा की 2026 को लेकर खौफनाक भविष्यवाणियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।