कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की गोली लगने से मौत, बोगोटा की रैली में हुआ था हमला

पुलिस प्रमुख कार्लोस फर्नांडो ट्रियाना बेल्ट्रान ने कहा था कि आर्टेगा हर्नांडेज ने "हमले से पहले, हमले के दौरान और बाद की घटनाओं" की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, हर्नांडेज, जिसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और जिसका इंटरपोल में रिकॉर्ड है, उसने हमले का कॉर्डिनेशन किया, शूटर को हायर किया और उसे बंदूक उपलब्ध कराई

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement
कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की गोली लगने से मौत, बोगोटा की रैली में हुआ था हमला

कोलंबियाई सीनेटर मिगुएल उरीबे, जिन्हें जून में बोगोटा में एक पब्लिक रैली के दौरान सिर में गोली मार दी गई थी, उनकी मृत्यु हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सोमवार को उनके परिवार के हवाले से यह खबर दी। दक्षिणपंथी विपक्ष के संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, 39 साल के उरीबे को 7 जून को शहर में एक रैली के दौरान गोली मार दी गई। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं, जिसमें दो उनके सिर में लगीं।

जुलाई में, कोलंबियाई पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक 15 साल का कथित हत्यारा भी शामिल है। एल्डर जोस आर्टेगा हर्नांडेज को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि वो ही उरीबे पर हमले का मुख्य योजनाकार थे।

पुलिस प्रमुख कार्लोस फर्नांडो ट्रियाना बेल्ट्रान ने कहा था कि आर्टेगा हर्नांडेज ने "हमले से पहले, हमले के दौरान और बाद की घटनाओं" की योजना बनाई थी।


पुलिस के अनुसार, हर्नांडेज, जिसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और जिसका इंटरपोल में रिकॉर्ड है, उसने हमले का कॉर्डिनेशन किया, शूटर को हायर किया और उसे बंदूक उपलब्ध कराई।

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबियाई रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा था कि आर्टेगा हर्नांडेज ने लगभग 250,000 डॉलर के लिए "अपराध को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर बातचीत की थी"।

डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के सदस्य उरीबे ने पिछले अक्टूबर में 2026 के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की अपनी मंशा की घोषणा की थी।

ऑपरेशन सिंदूर में पिटे पाकिस्तान की नीच हरकत, भारतीय राजनयिकों की पानी और गैस सप्लाई रोकी, अखबार भी कर दिए बंद!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।