अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था में आए उछाल से लेकर वेनेजुएला पर हमले, ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा से लेकर NATO की प्रतिबद्धता तक पर अपनी बात खुलकर रखी। बड़ी बात ये है कि अपने संबोधन में उन्होंने साफ किया अमेरिका चाहे तो ग्रीनलैंड पर हमला कर के उसे कब्जा सकता है, लेकिन वो बल प्रयोग नहीं करेगा। हालांकि, ट्रंप के इतने लंबे भाषण के दौरान कुछ पल ऐसे भी आए, जब वहां मौजूद कई लोग उनकी स्पीच सुनकर ऊब गए। कोई अपना फोन चलाता दिखा, तो कुछ उठकर हॉल से बाहर ही चले गए।
