Get App

Donald Trump क्या सच में एपस्टीन के नाबालिगों के वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल थे? Elon Musk ने लगाया है आरोप

जेफरी एपस्टीन अमेरिका का एक बड़ा फाइनेंसर था। उसके पास अकूत संपत्ति थी। इस सपंत्ति की बदौलत उसने दुनिया की बड़ी हस्तियों के साथ करीब संबंध बनाए। उसे सुंदर महिलाओं से घिरे रहना पसंद था। वह बड़ी-बड़ी पार्टियां करता था, जिसमें बड़ी संख्या में खूबसूरत महिलाएं शामिल होती थी। इन पार्टियों में वह अमीर और प्रभावशाली अमेरिकी लोगों को आमंत्रित करता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 9:51 AM
Donald Trump क्या सच में एपस्टीन के नाबालिगों के वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल थे? Elon Musk ने लगाया है आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक समय ट्रंप और एपस्टीन के बीच करीबी रश्ते थे। यह सही लगता है क्योंकि मीडिया में ऐसे कई फोटों आए हैं, जिनमें दोनों एकसाथ दिख रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क के रिश्तों में कड़वाहट हद से ज्यादा भर गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मस्क ने जो आरोप ट्रंप पर लगाए गए हैं, वह न सिर्फ बेहद गंभीर हैं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति की छवि को गहरी चोट पहुंचाने वाले हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें यह कहा है कि ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन डॉक्युमेंट्स में शामिल है।

जेफरी एपस्टीन कौन था?

मस्क ने यहां तक कहा है कि एपस्टीन डॉक्युमेंट्स को सार्वजनिक नहीं करने के पीछे यही मुख्य वजह है। इस आरोप के बाद ट्रंप के बारे में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि मस्क के दावे में सच्चाई हो सकती है। सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि एपस्टीन डॉक्युमेंट्स क्या है और जेफरी एपस्टीन कौन था।

एपस्टीन क्यों चर्चा में रहता था?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें